जंतर-मंतर प्रदर्शन पर छात्र नेता का दावा, बोले: पुलिस कार्रवाई के बाद फिर जुटे छात्र

Update: 2026-07-24 15:53 GMT
Chandigarh चंडीगढ़। जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र प्रदर्शन को लेकर एक प्रदर्शनकारी आमीन ने दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। आमीन पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं और दिल्ली स्थित अंबेडकर यूनिवर्सिटी में अर्बन स्टडीज में पीएचडी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह पिछले 23 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल पर थे। आमीन ने कहा कि शुरुआत में उनका उद्देश्य भूख हड़ताल के माध्यम से लोगों से इस संघर्ष से जुड़ने की अपील करना था। उन्होंने कहा कि आंदोलन के दौरान छात्रों ने अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखने की कोशिश की।
उन्होंने बताया कि 20 तारीख की सुबह भूख हड़ताल समाप्त करने के बाद उसी दिन दिल्ली पुलिस ने छात्रों के साथ कथित तौर पर सख्ती दिखाई। आमीन ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान छात्रों के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। आमीन ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई के बाद भी छात्रों ने हार नहीं मानी और दोबारा जंतर-मंतर पहुंचकर अपना विरोध जारी रखा। उन्होंने दावा किया कि 20 तारीख को पुलिस द्वारा प्रदर्शन स्थल खाली कराए जाने के बावजूद छात्र और लोग अपने स्तर पर फिर से वहां पहुंच गए।
उन्होंने कहा कि आज जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में छात्र और समर्थक मौजूद हैं और स्थिति ऐसी है कि वहां खड़े होने तक की जगह नहीं बची है। उन्होंने इसे छात्रों की एकजुटता और आंदोलन के प्रति समर्थन बताया। गौरतलब है कि जंतर-मंतर पर विभिन्न छात्र संगठनों और प्रदर्शनकारियों द्वारा परीक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और छात्रों से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिल्ली पुलिस की ओर से भी कदम उठाए गए हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी मांगों को गंभीरता से सुना जाना चाहिए और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित की जानी चाहिए। वहीं प्रशासन की ओर से कानून व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया जा रहा है।
Tags:    

Similar News