Sonipat Accident: सड़क दुर्घटना में पिकअप चालक की मौत

Update: 2025-02-25 01:07 GMT
Sonipat Accident: सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर हर दिन कोई न कोई हादसा होता रहता है, लेकिन उसके बावजूद भी वाहन चालक तेज रफ्तार से वाहन चलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। आज भी नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास तेज रफ्तार से आ रही फॉर्च्यूनर कार ने पंचर खड़ी पिकअप को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पिकअप का पंचर टायर चेक कर रहे कंडक्टर योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद कुंडली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया।
मिली जानकारी के अनुसार सोनीपत के गांव मोहम्मदाबाद निवासी पिकअप चालक प्रीतम अपने ही गांव निवासी योगेश के साथ पिकअप में सामान लोड करके सोनीपत की तरफ आ रहा था। तभी प्याऊ मनियारी के पास उनकी पिकअप पंचर हो गई। उसके बाद योगेश पिकअप से उतरकर उसे देखने लगा, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर कार उसे टक्कर मारते हुए पिकअप में पीछे से जा घुसी और इस हादसे में प्रीतम के पैर कट गए जबकि योगेश की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार चार युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
Tags:    

Similar News