Rohtak रोहतक: रोहतक में तालाब में डूबने से एक बच्चे की मौत हो गई है। मृतक 10वीं कक्षा का छात्र था। बुधवार को वह अपने दोस्तों के साथ तालाब में नहाने आया था। अचानक डूबने से उसकी मौत हो गई। एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बाहर निकाला। मृतक छात्र की पहचान विजय नगर निवासी 15 वर्षीय चिराग के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार मृतक चिराग बुधवार को झज्जर रोड स्थित जनस्वास्थ्य विभाग के अंदर बने तालाब में अपने कई दोस्तों के साथ नहाने आया था। जैसे ही वह तालाब में उतरा तो वह गहराई में चला गया। गहराई ज्यादा होने के कारण वह तालाब में डूब गया। अपने दोस्त को डूबता देख घबराए दोस्त अपने घर भाग गए। परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया। काफी देर बाद बच्चे को तालाब से बाहर निकाला गया लेकिन तब तक चिराग की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Tags: