Rewari: किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया

पिता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Update: 2024-06-15 10:07 GMT

रेवाड़ी: जिले के एक गांव में किशोरी के साथ सामूहिक Rape का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता के बयानों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में एक नाबालिग व 2 से 3 बालिग आरोपी हैं। घटना वीरवार देर रात की है। किशोरी को घर से बुलाकर एक नाबालिग खेत में ले गया। जहां पर पहले से ही 2 से 3 लोग मौजूद थे। आरोप है कि किशोरी के सामूहिक दुराचार किया गया।

किशोरी ने घर जाकर परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद मामले में पुलिस को शिकायत दी गई। थाना माडल टाउन के प्रभारी कृष्ण कुमार का कहना है कि पुलिस ने बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। किशोरी की काउंसलिंग भी करवाई जा रही है। दोषियों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाएगा।

Tags:    

Similar News