हरियाणा में होटल रिसेप्शनिस्ट के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज

हरियाणा में एक प्रमुख एग्रीगेटर से जुड़े एक होटल के रिसेप्शनिस्ट को 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Update: 2022-03-11 04:43 GMT

गुरुग्राम, हरियाणा में एक प्रमुख एग्रीगेटर से जुड़े एक होटल के रिसेप्शनिस्ट को 20 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक, आरोपी योगेश उत्तराखंड का रहने वाला है और वह हरियाणा के भोंडसी के एक होटल में काम करता था।अधिकारी के अनुसार, आरोपी ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया।
उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली महिला द्वारा पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार, उसकी आरोपी से आठ से नौ महीने पहले दोस्ती हुई थी। महिला ने दावा किया कि आरोपी ने उससे शादी का वादा किया था। उसने आरोप लगाया कि आरोपी उसे होटल के स्टाफ रूम में ले जाता था और वहां उसके साथ अंतरंग होता था।
महिला ने बताया कि वह एक महीने की गर्भवती है और जब आरोपी ने उससे शादी करने से इनकार कर दिया और उसे छोड़ दिया, तब वह पुलिस का रुख करने को मजबूर हो गई।पुलिस के मुताबिक, आरोपी योगेश के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-376(2) के तहत एक ही महिला के साथ-साथ बार-बार दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। भोंडसी थाने के प्रभारी राजेंदर कुमार ने कहा, "पूछताछ के दौरान आरोपी ने गुनाह कबूल लिया है। उसे जल्द अदालत में पेश किया जाएगा।"
Tags:    

Similar News

-->