रेड : प्लाइवुड फैक्ट्री में सप्लाई हो रहा था कृषि यूरिया

Update: 2022-05-06 11:55 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव कुंजल स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री में कृषि यूरिया सप्लाई हो रहा है। धरकपड़ के लिए शुक्रवार सुबह योजनाबद्ध तरीके से टीम कुंजल रोड पर पहुंच गई। इस दौरान एक बुलेरो गाड़ी आई। संदेह होने पर टीम इस गाड़ी का पीछा किया। यह गाड़ी कुंजल स्थित फैक्टी में न जाकर दामला की भगवती प्लाइवुड में प्रवेश कर गई। सीएम फ्लाइंग की टीम भी पीछा करते हुए फैक्ट्री में ही घुस गई और गाड़ी को रोक लिया। बाद में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर बाल मुकुंद कौशिक व कृषि उपमंडल अधिकारी डा. सतबीर लोहिया मौके पर पहुंचे। उनकी जांच में यह यूरिया कृषि योग्य मिला।सीएम फ्लाइंग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। क्योंकि दामला क्षेत्र में दर्जनों प्लाइवुड फैक्ट्रियां हैं। इन फैक्ट्रियों में ग्लू बनाने के लिए भारी मात्रा में कृषि यूरिया सप्लाई किया जा रहा है। यह यूरिया देर रात या अल सुबह सप्लाई होता है।

हालांकि पूर्व में भी सीएम फ्लाइंग की टीम प्लाइवुड फैक्ट्रियों में सप्लाई हो रहे यूरिया को पकड़ चुकी है। बावजूद इसके इसके इस अवैध कारोबार पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।29 अप्रैल को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की टीम ने गोदाम पर उपलब्ध सब्सिडी यूरिया व पाश मशीन के रिकार्ड का मिलान किया। नियमानुसार दोनों के रिकार्ड में समानता होनी चाहिए। यह जांचने के लिए विभागीय अधिकारियों ने एक-एक कट्टे की गिनती की। पाश मशीन में 5377 बैग कृषि योग्य यूरिया के मिले जबकि मौके पर निरीक्षण के दौरान 5168 बैग मिले। पाश मशीन के हिसाब 209 बैग का अंतर मिला। इस बारे संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है

Tags:    

Similar News

-->