Panipat पानीपत: पानीपत में बड़ा हादसा हो गया जहां एक घर में सिलेंडर फट गया. जिससे पति-पत्नी और 10 साल का बच्चा झुलस गए. यह हादसा सुबह 6 बजे हुआ. सिलेंडर फटने से घर की छत उड़ गई. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पा लिया है. जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त परिवार के 5 बच्चे घर में मौजूद थे. तीनों बच्चे घर में सो रहे थे|
महिला चाय बना रही थी. तभी सिलेंडर फट गया. पड़ोसियों ने बच्चों को दूसरे दरवाजे से घर से बाहर निकाला. घर में रखा नकदी, गहने, बिस्तर, संदूक, अलमारी समेत सारा सामान जलकर राख हो गया है|