Panchkula पंचायत चुनाव, 11 अप्रैल से जारी होगी वार्डवार मतदाता सूची का मसौदा

Update: 2025-04-08 13:02 GMT
Chandigarh.चंडीगढ़: उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोनिका गुप्ता ने आज कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में पंच व सरपंच के उपचुनाव के लिए मतदाता सूची साफ-सुथरी व त्रुटिरहित होनी चाहिए। जिले का प्रत्येक निवासी जो 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुका है, उसका नाम सूची में शामिल होना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि पंचायती राज संस्थाओं की मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण के बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 11 अप्रैल से वार्डवार प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। मतदाता सूची के संबंध में दावे व आपत्तियां 18 अप्रैल को जिला निर्वाचन अधिकारी के
समक्ष प्रस्तुत की जा सकेंगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी 22 अप्रैल तक इन दावों व आपत्तियों का निपटारा करेंगे। इन निर्णयों के विरुद्ध 25 अप्रैल तक उपायुक्त व जिला निर्वाचन अधिकारी के समक्ष अपील की जा सकेगी, जिनका निपटारा 6 मई तक किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 13 मई को प्रकाशित की जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि पंचकूला जिले के सभी चार खंडों में पंच पद के लिए उपचुनाव होंगे। इसके अतिरिक्त, मोरनी खंड के सबीलपुर गांव तथा रायपुररानी खंड के मीरापुर गांव में सरपंच पद के लिए उपचुनाव होंगे। इसके अलावा, बतौड़, कामी, श्यामटू, टपरिया (बरवाला खंड), बलदवाला (मोरनी खंड), तथा बहबलपुर, बनवाली, भूड़, देबर, मंडपा, मासूमपुर, मौली, नटवाल, रामपुर ठोडो, शाहजानपुर, सुल्तानपुर, ठारवा तथा दंदलावड़ (रायपुररानी खंड) में पंच पद के लिए उपचुनाव होंगे।
Tags:    

Similar News