घर में फंदे पर लटकी मिली विवाहिता की लाश

असम की रहने वाली थी

Update: 2023-08-16 08:58 GMT

हिसार: हरियाणा के हिसार में इंदिरा कालोनी में एक 25 वर्षीय महिला ने सुसाइड कर लिया। परिजनों का कहना है कि 2021 से वह मानसिक तौर पर बीमार थी और उसका इलाज चल रहा था। परिजनों ने उसे फंदे पर लटके देखा तो उतार कर निजी अस्पताल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उसके मायके के लोगों को सूचना दी है। उनके बयान के आधार पर आगे कार्रवाई होगी।

घर में लगाया फंदा

मिली जानकारी के अनुसार 12 क्वार्टर रोड़ स्थित इंदिरा कालोनी में किराए के मकान में रहने वाली नीलम वर्मा ने मंगलवार सुबह पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगाया और उस पर लटक गई। वह मूल रूप से असम की रहने वाली थी। परिजनों को इसका पता चला तो वे उसे उठा कर जिंदल अस्पताल में लग गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सुचना मिलते ही एचटीएम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया।

असम की रहने वाली थी

पति ज्ञानेंद्र के अनुसार नीलम मानसिक रूप से परेशान रहती थी उसकी साल 2021 से दिमाग की दवाई चल रही थी। उसका 10 साल का बेटा था सुबह उठकर देखा तो नीलम ने फांसी लगाई थी। फिलहाल पुलिस ने नीलम के परिवार को उसकी मौत की सूचना दे दी है। परिजनों के बयान होने के बाद पोस्टमॉर्टम करवाएगी। वह असम की रहने वाली थी।

Tags:    

Similar News