भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने किया प्रदर्शन, नगर निगम पर लगे गंभीर आरोप
बड़ी खबर
यमुनानगर। संयुक्त संघर्ष मोर्चा नगर निगम में भ्रष्टाचार, डेवलपमेंट चार्ज, कूड़ा चार्ज और प्रॉपर्टी आईडी के नाम पर हो रही लूट को लेकर विरोध में उतर गए है। इस दौरान कार्यालय के बाहर जमकर धरना प्रदर्शन जारी है। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। बता दें कि नगर निगम की तानाशाही रवैया को लेकर संयुक्त संघर्ष मोर्चा धरने पर बैठा है। पार्षद निर्मला चौहान ने बताया कि आज आम जनता को नगर निगम के आज जनता को इतना परेशान कर दिया है कि वो सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो गए है। उन्होंने बताया कि एक फ्रॉड कंपनी जो पिछली बार भी यहां से करोड़ो रुपए लेकर गलत सर्वे करके चली गई। निगम की हाउस ने उसके खिलाफ प्रस्ताव भी पेश किया था। उसके बाद भी उस कंपनी को पूरे हरियाणा का टेंडर दे दिया जाता है। इससे यही माना जा रहा है कि प्रदेश और केंद्र सरकार भ्रष्ट है।