NCR Faridabad: बाइक सवार बदमाशों ने चालक से 1.22 लाख रुपये की लूट की

सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज

Update: 2025-03-17 09:45 GMT

फरीदाबाद: सेक्टर-58 थाना एरिया में बाइक सवार बदमाशों ने एक वेयरहाउस के बाहर कैश लेकर पहुंचे चालक से 1.22 लाख रुपये छीन लिए। चालक आकाश ने मैनेजर अवनीश को इस बारे में बताया तो वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई। जिसमें बाइक सवार बदमाशों की वारदात कैद हो गई। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज कर फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस को ये शिकायत सीकरी एरिया की निजी कंपनी के वेयरहाउस में बतौर मैनेजर कार्यरत अवनीश तिवारी ने दी है। इनका कहना है कि वेयरहाउस से अलग-अलग जगह सामान लोड होकर जाता है। सभी गाड़ियों के चालक बिल के अनुसार पेमेंट लाकर कंपनी के कैशियर को जमा कराते हैं। 13 मार्च की सुबह चालक आकाश व अन्य सामान लेकर गए और रात को दो गाड़ियों की पेमेंट 1.22 लाख लेकर आए। आरोप है कि चालक आकाश आॅफिस के सामने टैंपो खड़ाकर कैश लेकर आ रहा था तो बाइक सवार दो बदमाश आए और चालक के हाथ से रुपये छीन ले गए। वारदात के बारे में मैनेजर को बताया गया तो आॅफिस के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई। जिसमें बाइक सवार बदमाश हाथ से रुपये छीनकर ले जाते दिखे हैं। मामले में शिकायत पुलिस को दी गई। जिस पर अब सेक्टर-58 थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।

Tags:    

Similar News