Jagadhri: 45 पार पारे से दांव पर लगी किसानों की फसलें

Update: 2024-06-02 15:58 GMT

Jagadhri: पिछले करीब एक माह सेRecordगर्मी पड़ रही है। एक हफ्ते से तो पारा 45 पार चल रहा है। वहीं भीषण गर्मी के कारण बिजली Fault भी बढ़ रहे हैं। झुलसा देने वाली गर्मी के किसानों की फसल दांव पर लग गई है।इनके लिए गन्ने, पॉपलर नर्सरी व हरे चारे की फसल बचानी मुश्किल हो रही है। घाड़ व यमुना नदी क्षेत्र रकबे की फसल तो खराब होने लगी है। कुदरत की मार से किसान परेशान हैं।इस बार रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है। एक हफ्ते से तो अधिकतम पारा 45 पार चल रहा है।

शनिवार को भी जगाधरी इलाके में अधिक तम तापमान 44 तो न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रचंड गर्मी किसान अपनी फसलों की सलामती को लेकर परेशान हैं। किसान कर्ण सिंह, मुकेश शर्मा, नीरज कुमार, श्याम सिंह, सुखबीर सिंह आदि ने बताया कि भीषण गर्मी से फसलें खराब हो रही हैं। किसानों का कहना है कि फसलों को बार-बार सिंचाई करना संभव नहीं है। diesel के इंजन से तो सिंचाई करना बहुत महंगा पड़ता है। चेरी की फसल को भी बचाना मुश्किल हो रही है। यमुना बेल्ट के किसानों का कहना है कि सबसे ज्यादा दिक्कत इस रकबे की फसल को हो रही है।रेतीली जमीन होने से गन्ना की फसल तेज धूप में झुलसने लगी है। इसके अलावा हरा चारा भी सूखकर खत्म हो रहा है।



Tags:    

Similar News

-->