Himachal हिमाचल: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को अपने प्राकृतिक संसाधनों, विशेषकर जल और बिजली उत्पादन, का न्यायसंगत लाभ मिलना चाहिए। राज्य 12,000 मेगावाट बिजली पैदा करता है, फिर भी आर्थिक लाभ सीमित हैं। उन्होंने प्रश्न उठाया कि पड़ोसी राज्य जल को लेकर संघर्ष कर रहे हैं, पर हिमाचल को बदले में क्या मिल रहा है?
सुक्खू ने ₹50 लाख की नई घोषणाएं भी कीं, जिनमें एक और पार्किंग, सामुदायिक केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना शामिल है। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र से अपने पुराने संबंध भी साझा किए।मुख्यमंत्री ने बताया कि कांग्रेस सरकार ने भारी आर्थिक बोझ के साथ सत्ता संभाली थी। बावजूद इसके, बीते ढाई वर्षों में ₹2,500 करोड़ की अतिरिक्त आय अर्जित की गई है और भ्रष्टाचार का कोई आरोप सरकार पर नहीं है।