हरियाणा Haryana : हिसार शहर में 282 फीट ऊंचे जिंदल टावर पर एक युवक ने रील शूट करने के लिए जानलेवा स्टंट किए। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले का रहने वाला मोनू नाम का युवक माफी मांगने पर पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया।
यह घटना तब सामने आई जब कल के स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें एक युवक टावर की सिक्योरिटी ग्रिल पार करके टावर पर खतरनाक स्टंट करता दिख रहा है। युवक टावर पर चढ़ा और बोतलों पर हाथ रखकर उल्टा खड़ा होने जैसे खतरनाक काम किए। उसने ग्रिल को हाथों से पकड़कर हवा में लटका भी लिया और फिर पैरों से ग्रिल को पकड़कर उल्टा लटक गया।
पुलिस ने कहा कि टावर पर मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें घटना की जानकारी दी और उसे पकड़ भी लिया।