Haryana: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, मानसिक रूप से परेशान था मृतक
Haryana हरियाणा: गोहाना के गांव मातंड में मंगलवार को एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान गांव मातंड निवासी नितिन के रूप में हुई है।
मृतक के परिजनों ने बताया कि नितिन पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। जिसके चलते उसने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बरोदा थाना पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर आईपीसी की धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।