Haryana: आज 7 जिलों में येलो अलर्ट

Update: 2025-08-15 03:17 GMT
Haryana हरियाणा: 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) पर राज्य के 7 जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन सात जिलों में भारी बारिश की सूचना है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 16 अगस्त को 3 जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल में बारिश का येलो अलर्ट है। अन्य जिलों में बारिश की उम्मीद है।
आपको बता दें कि गुरुवार को राज्य के कई जिलों में बारिश हुई। यमुनानगर जिले में सबसे ज्यादा 700 MM बारिश हुई है। वहीं, सबसे कम बारिश कैथल में हुई। पूरे राज्य में जलभराव की समस्या देखी गई। खासकर जींद में बारिश के कारण सड़कें जलमग्न नजर आईं।
Tags:    

Similar News