Haryana Weather : आज से बदलेगा मौसम, गरज-चमक के साथ होगी बारिश

Update: 2025-04-16 03:30 GMT
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज गर्मी तो कभी तेज हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। जिसके तहत तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को सिरसा जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
प्रदेश में आज मध्यम से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। पश्चिमी हवाओं के कारण 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, अगर पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
Tags:    

Similar News