Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। शुक्रवार दोपहर को कई जगहों पर हल्की बारिश हुई। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की गई। आज मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि प्रदेश के 4 जिलों अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में बारिश हो सकती है। इसके अलावा आज पूरे हरियाणा में लू और गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में बूंदाबांदी और बारिश हुई, जिससे हरियाणा के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। लेकिन उमस से लोग बेहाल हो गए। आज पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण बीच-बीच में बादल छाने और धूल भरी हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान कल रविवार और सोमवार को कई जगहों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। 20 जून से प्री-मानसून आने की संभावना है और 28 जून से मानसून हरियाणा में प्रवेश करेगा।
आज 4 जिलों पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला और करनाल में बारिश हो सकती है। 18 जिलों में मौसम साफ रहेगा। कल यानी रविवार को 12 जिलों पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में बारिश की संभावना है।
10 जिलों में मौसम ठीक रहेगा। सोमवार को 11 जिलों मेवात, पलवल, फरीदाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकूला में बारिश हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहेगा। मंगलवार को 4 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, यमुनानगर और करनाल में 50 फीसदी तक बारिश होने की संभावना है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।
Tags: