Haryana: उबलते पानी में गिरा दो साल का बच्चा, इलाज के दौरान बच्चे की मौत
Haryana हरियाणा: चार बहनों के बाद हरमन का जन्म हुआ। सभी बहनें अपने भाई से बेहद प्यार करती थीं। भाई की याद में बहनें और उसकी मां गमगीन हैं। सीवन थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में इत्तफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की है। शुक्रवार शाम फर्शमाजरा गांव में एक दुखद हादसा हुआ। इस हादसे में दो साल का बच्चा खौलते पानी में गिर गया। इसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हरमन चार बहनों का इकलौता भाई था। हरमन की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार फर्शमाजरा में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाला शमशेर अपने परिवार के साथ हंसते-खेलते खाना खा रहा था।
उसी समय उसकी पत्नी ने पास के चूल्हे पर बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रखा था। कंधे पर चढ़ते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह चूल्हे पर रखे खौलते पानी के बर्तन पर गिर गया। नीचे जाते ही पानी का बर्तन उसके ऊपर गिर गया। कुछ ही देर में हरमन खौलते पानी की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। हादसे के कारण चारों तरफ चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के लोग भी एकत्र हो गए।
खौलते पानी के गिरने से मासूम बच्चे के पूरे शरीर की चमड़ी उधड़ गई और वह दर्द से चिल्ला रहा था। उसे तुरंत कैथल के नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे करनाल के कल्पना चावला अस्पताल रेफर कर दिया। आनन-फानन में बच्चे हरमन को करनाल के कल्पना चावला अस्पताल लाया गया। वहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जब परिजन उसे चंडीगढ़ पीजीआई ले जा रहे थे तो हरमन की मौत हो गई।