Haryana: मामा के घर आया ढाई साल का मासूम पानी की टंकी में गिरा, मौत

Update: 2025-03-21 03:57 GMT
Haryana हरियाणा: बुधवार देर शाम गांव मातन में अपने मामा के घर आया ढाई साल का बच्चा विराट घर में बनी पानी की टंकी में गिर गया। बताया जाता है कि घर में ही पानी की टंकी है। अनजाने में टंकी का ढक्कन खुला रह गया। इसी दौरान बच्चा खेलते हुए टंकी के पास पहुंच गया और उसके अंदर गिर गया। परिजनों ने बताया कि नाना जगदीश ने बच्चे को बचाने की काफी कोशिश की, उसे बाहर निकाल लिया गया।
उसे अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटना को हादसा मानकर कार्रवाई की है। गुरुवार को बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Tags:    

Similar News