Haryanaहरियाणा: हरियाणा DGP के निर्देशों के बावजूद मेवात में थार गाड़ी की छत पर चढ़कर हंगामा करने का सिलसिला जारी है। हाल ही में मेवात इलाके से एक घटना सामने आई है, जहां चलती थार गाड़ी की छत पर सवार तीन युवक अचानक ब्रेक लगाने के बाद सड़क पर गिर गए। तीनों युवक थार गाड़ी की छत पर खड़े होकर हंगामा कर रहे थे। जब ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगाए, तो तीनों युवक सड़क पर गिर गए।
गनीमत रही कि सामने से आ रहे एक कैंटर के ड्राइवर ने होशियारी दिखाते हुए गाड़ी रोक ली, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। इसके अलावा, गिरे हुए युवक थार के टायरों के नीचे फंस सकते थे, जिससे जानलेवा चोटें लग सकती थीं। जागरूक लोग ऐसे खतरनाक स्टंट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पुलिस से तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।