Haryana :देश भर से 160 करोड़ की साइबर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार

Update: 2025-12-25 01:03 GMT
Haryana : साइबर क्राइम थाना पुलिस टीमों ने देश भर से करीब 160 करोड़ रुपए की साइबर ठगी करने वाले 43 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी सेक्सटॉर्शन, इंवेस्टमेेंट फ्रॉड, इंस्टाग्राम फ्रॉड, क्रेडिट कार्ड फ्रॉड, डिजिटल अरेस्ट के नाम पर साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देते थे।पुलिस कमिश्नर विकास अरोड़ा के मार्गदर्शन में एसीपी साइबर क्राइम प्रियांशु दीवान की अगुवाई में साइबर क्राइम थाना पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए अलग-अलग राज्यों में फैले संगठित साइबर ठगी गिरोह के 43 आरोपियों को अरेस्ट किया।
पुलिस ने आरोपियों से 24, 500 रुपए, 22 मोबाइल फोन व 11 सिम कार्ड व बैंकों की चेक बुक, डेबिट कार्ड सहित दस्तावेज बरामद किए। जिनकी जांच करने पर सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ पूरे देश में कुल 20099 शिकायतें, 599 केस दर्ज हैं। इनमें से साइबर क्राइम ईस्ट थाना में आठ, वेस्ट थाना में तीन व साउथ थाना में दो केस सहित हरियाणा में 44 केस दर्ज हैं। आरोपियों ने देश भर में कुल 159.53 करोड़ रुपए की ठगी की थी।
Tags:    

Similar News