Haryana: 41 डिग्री पहुंचा इस जिले का तापमान

Update: 2025-05-16 06:53 GMT
Haryana हरियाणा: दिन-प्रतिदिन गर्मी बढ़ती जा रही है और तापमान भी बढ़ता जा रहा है जिसके चलते लू के थपेड़ों ने लोगों का घरों से निकलना मुश्किल कर दिया है। हालात ये हैं कि लोग मुंह और सिर पर कपड़ा लपेटकर बाहर निकल रहे हैं, वो भी तब जब कोई जरूरी काम हो। अंबाला में भी तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते पिछले कुछ दिनों से मौसम गर्मी से राहत दे रहा था लेकिन अचानक मौसम बदल गया है और धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। हालात ये हैं कि अब तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया है और गर्म हवाएं चलने लगी हैं।
इसके चलते लोगों का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। मौसम में अचानक आए बदलाव के चलते लोगों को गर्म हवाओं से बचने के लिए मुंह और सिर पर कपड़ा लपेटकर बाहर निकलना पड़ रहा है। लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। लोगों का कहना है कि बहुत गर्मी पड़ रही है, पिछले दो-तीन दिनों में गर्मी बहुत बढ़ गई है इसलिए वे जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकले हैं। लोगों का कहना है कि गर्मी बहुत ज्यादा है, हमें पशु-पक्षियों का भी ध्यान रखना चाहिए, उनके लिए बाहर पानी की व्यवस्था जरूर करनी चाहिए।
Tags:    

Similar News