Haryana: अलग कमरे में सोया था बेटा, सुबह देखा तो मां के उड़ गए होश

Update: 2025-04-05 04:49 GMT
Haryana हरियाणा: यमुनानगर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां सुंदर नगर कॉलोनी में आशीष (17) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक आशीष ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी थी। उसका एक बड़ा भाई भी है जो मास्टर डिग्री कर रहा है। परिवार में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं थी। बताया जा रहा है कि आशीष रात को अपने पिता के पास सोता था।
बुधवार शाम को वह पड़ोस में अपने दोस्त के यहां गया था। वहां से वापस आकर रात को अलग कमरे में सो गया। सुबह जब उसकी मां उसे जगाने गई तो वह फंदे से लटका हुआ था। अर्जुन नगर थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि परिजनों ने बताया है कि छात्र ने मानसिक तनाव के चलते आत्महत्या की है।
Tags:    

Similar News