Haryana: शोरूम के मालिक की गोली मारकर हत्या

Update: 2024-07-11 03:25 GMT
Haryanaहरियाणा: हरियाणा के हांसी में हीरो मोटरसाइकिल शोरूम के मालिक का मर्डर हो गया. मृतक की पहचान रविंद्र सैनी के रूप में सामने आई है. हमलावरों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी. इस खौफनाक हत्याकांड से इलाके में हड़कंप मच गया है. रविंद्र सैनी की हत्या के मामले में बाइक सवार हमलावर शोरूम में आते और गोली मारने के बाद भागते हैं. जबकि तीन बाइक सवार अन्य युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया. गोली लगने के बाद रविंद्र सैनी बुरी तरह से जख्मी हो गए. उनके शरीर से बुरी तरह से खून बहने लगा. शोरूम में मौजूद लोग उनको तुरंत अस्पताल लेकर भागे. जांच के बाद डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया. रविंद्र सैनी का पूरा शरीर खून से लथपथ हो गया था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि, 'हमें सूचना मिली थी कि मोटरसाइकिल शोरूम के मालिक को गोली मार दी गई है. हम मौके पर पहुंचे और पता चला कि उन्हें अस्पताल ले जाया गया है और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है. जांच जारी है. पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है. हांसी समेत पूरे हरियाणा में पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है. मामले में पुलिस की जांच जारी है. पुलिस उम्मीद जता रही है कि आरोपी जल्द उसकी गिरफ्त में होंगे.
Tags:    

Similar News