Haryana हरियाणा: हरियाणा के जींद में दिनदहाड़े बदमाशों ने दो युवतियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना जींद के पिल्लूखेड़ा खंड के कालवा गांव की है। यहां शुक्रवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब दो सगी बहनों को गोली मार दी गई। गोली लगने से दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायल युवतियों को नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।गोली चलाने का आरोप बड़ी बहन के देवर पर लगा है।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने आसपास के इलाके में नाकाबंदी कर तलाशी अभियान भी चलाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कालवा गांव निवासी 26 वर्षीय शीनू और उसकी 22 वर्षीय बहन रितु शुक्रवार को पिल्लूखेड़ा में सामान खरीदने आई थीं। दोपहर को वे अपने घर जा रही थीं। गांव में पहुंचते ही दोनों बहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई, जिससे दोनों बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और गंभीर रूप से घायल दोनों बहनों को उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।