Haryana : तांत्रिक की सलाह से डरी महिला ने 2 साल के बेटे को नहर में फेंका

Update: 2025-05-13 01:47 GMT
Haryana हरियाणा: हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने तांत्रिक के कहने पर अपने दो साल के बेटे को नहर में फेंक दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने सोमवार को इस घटना की जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक महिला का नाम मेघा लुकरा है. उसने अपने बच्चे को बीपीटीपी पुल से आगरा नहर में फेंक दिया|
महिला ने बताया कि तांत्रिक ने उससे कहा था कि उसका बेटा 'जिन्न' है. तांत्रिक भी एक महिला है, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. पुलिस, दमकल विभाग, राज्य आपदा प्रबंधन और स्थानीय गोताखोरों की टीम बच्चे की तलाश में जुटी हुई है. मौके पर मौजूद टीमें नहर में बच्चे की तलाश कर रही हैं|
Tags:    

Similar News