हरियाणा Haryana : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मानसून के दौरान भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के लिए एक विशेष योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत, राज्य के सभी कृषि नलकूप उपभोक्ताओं के जुलाई से दिसंबर तक के बिजली बिलों का भुगतान छह महीने के लिए स्थगित कर दिया गया है।
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जुलाई में जारी बिजली बिल जनवरी 2026 में देय होंगे। इसी प्रकार, अगस्त के बिल फरवरी 2026 में और दिसंबर के बिल जून 2026 में देय होंगे। इस निर्णय से राज्य भर के लगभग 7.10 लाख कृषि उपभोक्ताओं को लाभ होगा।
सरकार ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि के दौरान, यूएचबीवीएन और डीएचबीवीएन द्वारा किसी भी नलकूप उपभोक्ता पर कोई विलंब भुगतान अधिभार नहीं लगाया जाएगा और बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से जारी रहेगी। इस स्थगन से उत्पन्न वित्तीय भार सरकार द्वारा वहन किया जाएगा।