Haryana Rain Alert : हरियाणा में मौसम सुहाना हो गया है। बीते दिन प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून के जल्दी आने से बारिश ज्यादा होगी। आमतौर पर प्रदेश में मानसून 29 जून को प्रवेश करता है। इस बार 23-24 जून को ही आ गया। मौसम विभाग के अनुसार 2024 के जून माह में हरियाणा में 29.3 एमएम बारिश हुई, जबकि आमतौर पर पूरे जून माह में 55.3 एमएम बारिश होती है। वहीं, इस साल 1 जून से 26 जून तक प्रदेश में 51.2 एमएम बारिश हो चुकी है। 28 जून यानी कल पलवल, नूंह, फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 25-50 फीसदी बारिश हो सकती है।
सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक और भिवानी में 50-75% बारिश होने की संभावना है और पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत और सोनीपत में भारी (75-100%) बारिश होने की संभावना है। 29 जून को नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाडी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जिंद, करनाल, कैथल, कुरूक्षेत्र और अंबाला में 50-75% बारिश होने की संभावना है और सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पंचकुला और यमुनानगर में 75-100% बारिश होने की संभावना है. 30 जून को सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी में 50-75% बारिश होने की संभावना है, जबकि नूंह, पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, करनाल, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, यमुनानगर और पंचकूला में 75-100% बारिश होने की संभावना है।
कल बढ़ा तापमान
गुरुवार को हरियाणा के अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पलवल राज्य का सबसे गर्म जिला रहा। यहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया। अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी अंबाला में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।