Haryana हरियाणा: पलवल में एक निजी स्कूल की बस पलट गई, जिसमें 7 बच्चे घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार सुबह होडल-नूंह रोड पर सोंध गांव के पास हुआ। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस टीम और अभिभावक मौके पर पहुंचे और घायल बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार, बस बहीन, नांगल और मानपुर समेत अन्य गांवों के बच्चों को लेकर होडल स्कूल जा रही थी। सोंध गांव के पास एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक बस का संतुलन खो बैठा। बस सड़क किनारे पलट गई।सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही बच्चों के परिजन और स्कूल स्टाफ अस्पताल पहुंचे और बच्चों को सुरक्षित देखकर राहत की सांस ली।