Haryana : पुलिस टीम ने लापता नाबालिग बच्चे को महज 2 घंटे में परिवार से मिलाया
Haryana हरियाणा: पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस विभाग के अधिकारी व कर्मचारी सेवा, सुरक्षा व सहयोग के नारे को साकार करने में लगे हुए हैं। नियमित ड्यूटी के अलावा जिला पुलिस बेहतर कार्य कर रही है। पुलिस के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाने के लिए भी पुलिस 24 घंटे काम कर रही है। जनता के सहयोग से पुलिस का मनोबल भी बढ़ता है। इसी कड़ी में कार्य करते हुए पुलिस चौकी फर्कपुर की पुलिस टीम ने मात्र 2 घंटे में 10 वर्षीय नाबालिग बच्चे को उसके परिजनों से मिलवाकर सराहनीय कार्य किया है।
चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि जवाहर नगर कॉलोनी के पास एक 10 वर्षीय नाबालिग बच्चा लावारिस हालत में घूम रहा है। यह बच्चा खेलते समय रास्ता भटक गया था और अपने परिजनों से बिछड़कर घर से चला आया था। पूछने पर वह कुछ नहीं बता रहा था। इस नाबालिग बच्चे के परिजनों का पता लगाने के लिए एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सोशल मीडिया की मदद से पूछताछ कर बच्चे के परिजनों को ढूंढ निकाला और सोशल मीडिया से बच्चे की फोटो ढूंढकर उसे परिजनों से मिलवाया।