Haryana :पार्टियों में ड्रग सप्लाई करने आए दो युवकों को पुलिस ने किया काबू
Haryana हरियाणा: सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने MDMA के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 21.64 ग्राम MDMA, एक मोबाइल फोन और ₹5900 बरामद किए हैं। आरोपी केरल के रहने वाले हैं और पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करने में शामिल थे।
पुलिस ने सबसे पहले गैलेरिया मार्केट के पास एक आरोपी को 21.64 ग्राम MDMA के साथ गिरफ्तार किया। उसकी पहचान केरल के एर्नाकुलम जिले के रहने वाले हिरोश साबू के रूप में हुई। उसके खिलाफ DLF सेक्टर-29 पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया और आठ दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। इसके बाद, सिकंदरपुर क्राइम ब्रांच ने जेनपैक्ट चौक के पास दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसने हिरोश को अवैध MDMA सप्लाई किया था। दूसरे आरोपी की पहचान केरल के तिरुवनंतपुरम के रहने वाले अनंतकृष्णन के रूप में हुई।