हरियाणा खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स में टाप पर, देखें आज का शेड्यूल

खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स

Update: 2022-06-09 04:27 GMT
पानीपत/अंबाला। खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स 2021 में हरियाणा के खिलाडि़यों का दबदबा कायम है। हरियाणा अब तक हुए सभी मुकाबलों में 30 स्‍वर्ण के साथ पहले स्‍थाना पर है। अब तैराकी में भी हरियाणा का खाता खुला है। हरियाणा के अंबाला में चल रही तैराकी प्रतियोगिता में पचास मीटर बटरफ्लाई ईवेंट में हरियाणा के हर्ष ने गोल्ड मेडल जीता। हालांकि तैराकी प्रतियोगिता के पहले दिन कर्नाटक चार गोल्‍ड जीतकर शीर्ष पर रहा। वहीं आज की प्रतियोगिताओं पर भी नजरें टिकी हैं।
बुधवार को अंबाला कैंट के वार हीरोज स्टेडियम में तैराकी प्रतियोगिता शुरू हुई। ये प्रतियोगिताएं 12 जून तक चलेंगी। अंबाला में देशभर से 544 खिलाड़ी पदक के लिए जोर लगा रहे हैं।
जानें हरियाणा की स्थिति
खेलो इंडिया यूथ गेम्‍स 2021 में हरियाणा के अब तक 30 स्वर्ण, 23 सिल्वर और 34 ब्रांज मेडल हैं। जबकि महाराष्ट्र 26 स्वर्ण, 25 सिल्वर और 22 कांस्य के साथ दूसरे स्थान पर। इसके अलावा मणिपुर तीसरे, तामिलनाडु चौथे और पंजाब पांचवें स्थान पर है।
आज के इवेंट
सुबह नौ बजे
- अंडर 17 लड़कियों की 400 मीटर फ्री स्टाइल हीट्स
- अंडर 17 लड़कों की 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले हीट्स
- अंडर 17 लड़के और लड़कियों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स
- अंडर 17 लड़के और लड़कियाें की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट्स
- अंडर 17 लड़कियों की 100 मीटर बटरफ्लाई हीट्स
- अंडर 17 लड़कियों की 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले हीट्स
- अंडर 17 लड़कों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल हीट्स
शाम 5 बजे से ये होंगे मुकाबल
- अंडर 17 लड़कियों की 400 मीटर फ्री स्टाइल फाइनल
- अंडर 17 लड़कों की 400 मीटर इंडिविजुअल मेडले फाइनल
- अंडर 17 लड़के और लड़कियों की 100 मीटर बैकस्ट्रोक फाइनल
- अंडर 17 लड़के और लड़कियाें की 200 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक फाइनल
- अंडर 17 लड़कियों की 100 मीटर बटरफ्लाई फाइनल
- अंडर 17 लड़कियों की 4 गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल रिले फाइनल
- अंडर 17 लड़कों की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल फाइनल
Tags:    

Similar News

-->