Haryana : दर्दनाक हादसे में मिस्त्री की जलने से मौत

Update: 2025-05-02 00:48 GMT
Haryana हरियाणा: जींद के सफीदों रोड स्थित ऑटो मार्केट में बुधवार रात हुए दर्दनाक हादसे में एक मैकेनिक की जलने से मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। सफीदों रोड स्थित ज्वाइंट इंजीनियरिंग कॉलेज से थोड़ा आगे स्थित ऑटो मार्केट की एक दुकान में काम करने वाला 46 वर्षीय मैकेनिक राजेश बुधवार रात को अपना काम खत्म करने के बाद दुकान के ऊपर वाले कमरे में सोने चला गया था। सुबह जब दुकान मालिक ईश्वर मार्केट पहुंचा और ऊपर वाले कमरे में मैकेनिक को जगाने गया तो सब कुछ जल चुका था।
दुकान के ऊपर वाला पूरा कमरा जलकर राख हो चुका था और उसमें सो रहे राजेश की भी जलने से मौत हो चुकी थी। दुकान मालिक ईश्वर ने तुरंत डायल 112 पर इसकी सूचना दी। बाद में सिविल लाइन थाना पुलिस को भी इस हादसे की सूचना दी गई। दुकान मालिक ईश्वर के मुताबिक वह रात 10 बजे काम खत्म करने के बाद मैकेनिक राजेश को दुकान पर छोड़कर गया था और राजेश दुकान के ऊपर वाले कमरे में सोने चला गया था।
आग किस वजह से लगी इसका पता नहीं चल पाया है। इस हादसे में जान गंवाने वाले मैकेनिक राजेश मूल रूप से रोहतक जिले के किलोई गांव के रहने वाले थे और पिछले कुछ समय से वह जींद में भिवानी रोड स्थित बुड्ढा बाबा बस्ती में रह रहे थे
Tags:    

Similar News