Haryana: नौकरानी का आतंक, घर से 85 लाख चोरी कर हुई फरार

Update: 2026-02-15 01:09 GMT
Haryana: घर में काम करने वाली नौकरानियों द्वारा गहने व नकदी चोरी करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार नौकरानी ने मौके का फायदा उठाकर एक घर से करीब 85 लाख रुपए की नकदी और गहने चोरी कर लिए। सेक्टर-65 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सेक्टर-66 स्थित लग्जरी सोसायटी एम्मार मारबेला एक फ्लैट में काम करने वाली तीन नौकरानियों पर घर से नकदी और जेवरात चोरी करने का आरोप है। नौकरानियां घर से 85 लाख रुपये की नकदी और जेवरात को चोरी किया। पुलिस को दी गई शिकायत में सेक्टर-66 निवासी ने बताया कि उनके घर में तीन महिलाएं नौकरानी के तौर पर कार्यरत थी। आरोप है कि इन तीनों ने मिलकर एक सोची-समझी साजिश के तहत घर में रखे कीमती सामान पर हाथ साफ किया। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-65 थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।डीएलएफ फेज-5 की वेस्ट एंड हाइट्स सोसाइटी निवासी ने हाल ही में जनवरी और फरवरी माह में गोल्ड सुक से सोने के कुछ कीमती सामान खरीदे थे। उन्होंने ये गहने सुरक्षित रखने के लिए अपनी अलमारी के दराज में रखे थे। 10 फरवरी को जब वह इन गहनों को बैंक के लॉकर में शिफ्ट करने के लिए निकालने लगीं, तो दराज खाली देख उनके होश उड़ गए। उनके घर से 50 ग्राम का गोल्ड बिस्कुट, 43 ग्राम का सोने का हार ,छह ग्राम की कान की बालियां चोरी हो गई। जिनकी कीमत लगभग 17 लाख रुपये है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके घर में एक महिला नौकरानी के तौर पर काम कर रही थी। आठ फरवरी को नौकरानी अचानक अपनी कोई निजी समस्या बताई और जल्दबाजी में अपने गांव चली गई। पीड़िता को पूरा यकीन है कि गहने नौकरानी ने ही चोरी किए हैं।
Tags:    

Similar News

null