Haryana हरियाणा: कुरुक्षेत्र जिले के शाहबाद में शुक्रवार रात शराब ठेकेदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने वारदात को उस समय अंजाम दिया, जब वह सिगरेट पीने के लिए कार रोक रहा था। आरोपियों ने ठेकेदार पर 8 राउंड फायरिंग की। सूचना मिलने पर एसपी और डीएसपी मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार, शराब ठेकेदार शुक्रवार रात करीब 8 बजे चंडीगढ़ जा रहा था। जैसे ही वह सिगरेट पीने के लिए कार से उतरा, बाइक सवार दो बदमाशों ने उस पर गोलियां चला दीं। बुरी तरह घायल ठेकेदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना का मुआयना कर रही है।