Haryana: बिजली के पोल से गिरा लाइनमैन, इलाज के दौरान मौत

Update: 2026-01-12 04:15 GMT
Haryana हरियाणा: हसनगढ़ गांव में ट्रांसफार्मर पर बिजली का फॉल्ट दूर कर रहे लाइनमैन प्रवीण कुमार (43) की पोल से गिरने से मौत हो गई। शनिवार रात को निजी अस्पताल में इलाज के दौरान प्रवीण ने दम तोड़ दिया। रविवार को सांपला पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।भैंसरू कलां निवासी रणबीर सिंह ने बताया कि उनका बड़ा बेटा प्रवीण 2010 से बिजली विभाग में सेवाएं दे रहा था। फिलहाल वह लाइनमैन के तौर पर तैनात था। शनिवार को सुबह करीब 11 बजे हसनगढ़-खुर्मपुर बिजली लाइन में फॉल्ट आ गया। ट्रांसफार्मर पर चढ़कर फॉल्ट दूर करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और प्रवीण नीचे पक्की सड़क पर आ गिरा।
30 फीट की ऊंचाई से गिरने से प्रवीण की टांग के पास से हड्डियां टूट गईं। उस समय इसका पता नहीं चला। पहले प्रवीण को हसनगढ़ सीएचसी में ले जाया गया जहां से सनसिटी स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उपचार के दौरान शनिवार रात को प्रवीण की मौत हो गई।बिजली निगम के लाइनमैन की मौत ड्यूटी के दौरान हुई है। परिजनों के बयान पर कार्रवाई करते हुए मौत को हादसा मानकर शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।
Tags:    

Similar News