Haryana: यमुनानगर में शॉल बेचने आए दो कश्मीरी युवकों के साथ कथित तौर पर धार्मिक नारे लगवाने का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। घटना यमुनानगर के कलावड गांव की है, कश्मीर से आए ये दोनों युवक गांव में शॉल बेचने का काम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उनसे कथित तौर पर धार्मिक नारे लगाने को कहा। जब युवकों ने ऐसा करने से इनकार किया, तो उन्हें पाकिस्तानी बताकर कपड़े छीनने और भगा देने की धमकी दी गई।
युवक बार-बार कहते हैं कि “हम भारतीय हैं, कश्मीर भारत का हिस्सा है”, लेकिन इसके बावजूद उनसे बहस की जाती रही। इस घटना के बाद गांव में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया, हालांकि किसी तरह की हिंसा की पुष्टि नहीं हुई है।स्थानीय लोगों और प्रशासन की ओर से स्थिति को शांत करने के प्रयास किए गए। फिलहाल इस मामले की पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है