Haryana: पति ने खोया आपा, तलाकशुदा पत्नी को मारी गोली

Update: 2025-03-05 01:12 GMT
Haryanaहरियाणा: हरियाणा के हिसार में हांसी के सुल्तानपुर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी तलाकशुदा पत्नी पर फायरिंग कर दी। घायल महिला को गंभीर हालत में हिसार रेफर किया गया है। इसके अलावा व्यक्ति ने अपनी साली के सिर पर ईंट मारकर उसे भी घायल कर दिया। विकास ने 8 साल पहले पूजा से प्रेम विवाह किया था। उनका एक 8 साल का बेटा है, जो सुल्तानपुर में अपने दादा के पास रहता है। पूजा अपनी बहन के साथ बेटे से मिलने गई थी। इसकी जानकारी विकास को मिल गई। विकास अपने दोस्तों के साथ कार में आया और स्कूटी पर सवार अपनी तलाकशुदा पत्नी पर फायरिंग कर दी।
इसके बाद उसने अपनी साली के सिर पर ईंट मार दी और मौके से फरार हो गया। विकास आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले चल रहे हैं। उसके पिता ने उसे घर से निकाल दिया है। दोपहर करीब 2.30 बजे पूजा अपनी बहन के साथ स्कूटी पर सुल्तानपुर लाडवा रोड स्थित भारत भट्टा उद्योग के पास पहुंची, तभी पीछे से एक एसयूवी आई, जिसमें 3 से 4 युवक सवार थे। विकास ने स्कूटी पर जा रही दोनों बहनों को रोका और पहले पूजा के हाथ में गोली मारी, फिर ईंट से सिर पर वार कर फरार हो गया।
Tags:    

Similar News