Haryana हरियाणा: यमुनानगर के औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार को एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए करीब डेढ़ दर्जन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। लेकिन आग इतनी भीषण है कि अभी तक इस पर काबू नहीं पाया जा सका है। फैक्ट्री में भारी मात्रा में लकड़ी का बुरादा होने के कारण आग पर काबू पाने में काफी समय लग रहा है। फैक्ट्री में रखा लाखों रुपये का बुरादा जलकर राख हो गया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।