Haryana हरियाणा: जींद में बढ़ती गर्मी ने अपना प्रचंड रूप दिखाया है, जिसके चलते तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग बेलगिरी के जूस, पानी व अन्य पेय पदार्थों का सहारा ले रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार गर्मी पहले से ज्यादा है, जिसके चलते बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। बेलगिरी का जूस न सिर्फ शरीर को हाइड्रेट रखता है, बल्कि ऊर्जा प्रदान कर बीमारियों से लड़ने में भी मदद करता है।
डॉक्टर की सलाह: जींद सरकारी अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राजेश भोला ने कहा कि गर्मी का असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा होता है। उन्होंने सलाह दी कि बिना किसी जरूरी काम के घर से बाहर न निकलें, खासकर दोपहर के समय। सिर पर कपड़ा और पानी की बोतल साथ रखें। शरीर में पानी की कमी से बचने के लिए तरल पदार्थों का अधिक सेवन करें।
Tags: