Haryana.हरियाणा: बुधवार को पिहोवा-कैथल रोड से एक अज्ञात युवती का अधजला शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि शव अर्धनग्न अवस्था में था। सूचना मिलने पर डीएसपी पिहोवा निर्मल सिंह सीन ऑफ क्राइम टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को एलएनजेपी जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। डीएसपी ने बताया कि मृतका की उम्र करीब 20 वर्ष लग रही है और उसकी पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के इलाकों और जिलों से लापता लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
Tags: