Haryana: गलती करने वाले HTET अभ्यर्थियों के रद्द होंगे फॉर्म

"हरियाणा HTET"

Update: 2025-06-28 16:45 GMT

हरियाणा: हरियाणा HTET अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर आई है। बताया जा रहा है कि कई अभ्यर्थियों ने हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 2024 के लिए एक ही लेवल में कई बार ऑनलाइन आवेदन कर दिया है। इस मामले अभ्यर्थियों के आवेदन रद्द किए जा सकते हैं।

बोर्ड अधिकारियों ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों ने एक से अधिक आवेदन किए हैं। उनकी सूची हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.bseh.org.in पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि यदि वे समय रहते अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं करते हैं तो उनके आवेदन खारिज कर दिए जाएंगे। 2 जुलाई 2025 तक अपना स्पष्टीकरण ई-मेल के माध्यम से बोर्ड कार्यालय को भेज दें। यह स्पष्टीकरण assplexam@bseh.org.in ईमेल आईडी पर भेजें। जल्दी से जल्दी ये काम कर लें नहीं तो आपका आवेदन रद्द कर दिया जाएगा।

Tags:    

Similar News