Haryana: IPL मैच के दौरान फायरिंग, दहशत में लोग

Update: 2025-06-04 01:04 GMT
Haryana : गुजरात के अहमदाबाद में पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम के बीच आईपीएल-2025 का फाइनल मुकाबला चल रहा है। इस फाइनल मैच को देखने के लिए हरियाणा के कई शहरों में एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इसी बीच यमुनानगर में एक दुकानदार ने हवा में फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि युवकों ने दुकान के सामने एलईडी स्क्रीन लगाई थी।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार रात को यमुनानगर में आईपीएल के फाइनल के लिए कुछ युवक दुकान के सामने स्क्रीन लगाकर मैच देख रहे थे। इसका दुकानदार ने विरोध किया। इसके बाद गुस्साए दुकानदार ने पिस्तौल निकालकर हवा में दो गोलियां चलाईं। गोली चलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
Tags:    

Similar News