Haryana : IELTS संस्थान में फायरिंग, दहल उठा शहर

Update: 2025-04-11 02:46 GMT
Haryana हरियाणा: कुरुक्षेत्र के शाहाबाद कस्बे में बदमाशों के हौसले इस हद तक बढ़ गए हैं कि अपराधियों को आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने में कानून का बिल्कुल भी डर नहीं रह गया है. गुरुवार देर रात शाहाबाद के एक निजी आईईएलटीएस संस्थान में दो युवकों ने फायरिंग कर दी. जिसमें एक व्यक्ति को गोली लग गई, जिसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल ले जाया गया है. फायरिंग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई|
इस घटना से आईईएलटीएस सेंटर के अध्यापकों के साथ-साथ बच्चे भी डरे हुए हैं. सेंटर की अध्यापिका पूनम ने बताया कि वह बच्चों की क्लास ले रही थीं तभी अचानक धमाके की आवाज सुनाई दी. ऐसा लगा कि शायद शॉर्ट सर्किट हुआ है. सभी डरे हुए हैं. उन्होंने बताया कि इनमें से एक व्यक्ति पहले भी आया था और जानकारी लेकर चला गया था. गोली चलाने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए|
Tags:    

Similar News