Haryana हरियाणा: शहर के अल्फा सिटी इलाके में बुधवार सुबह एक म्यूजिक कंपनी के आईटी ऑफिस में ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। माना जा रहा है कि इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन से चार अपराधी शामिल थे। उन्होंने करीब 55 राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।
अपराधियों ने ऑफिस पर कई राउंड फायरिंग की। दीवारों और शीशों पर गोलियों के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं। गोलीबारी से इलाके में दहशत और भय का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के नेतृत्व में पुलिस की कई टीमें घटनास्थल पर पहुँचीं। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल से गोलियों के खोखे बरामद किए गए हैं।पुलिस ने गोलीबारी में शामिल अपराधियों की पहचान और तलाश के लिए कई टीमें तैनात की हैं। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है।