Haryana हरियाणा: शुक्रवार देर रात हरियाणा के रोहतक में गैंगवार हो गया। रोहतक के रितोली में एक शराब की दुकान पर फायरिंग हुई। इस घटना में सन्नी गैंग के दो सदस्यों को गोली लगी। दोनों घायलों को झज्जर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है और उसकी सर्जरी हो रही है। सूचना मिलते ही डीसीपी क्राइम अमित दहिया मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि घायलों को अस्पताल लाने वाले लोग फरार हो गए हैं।