Haryana हरियाणा: बहादुरगढ़ के गांव रोहद के औद्योगिक क्षेत्र में कूलर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। केमिकल और खेल उपकरण बनाने वाली ताइवान की कंपनी के गोदाम भी आग की चपेट में आ गए। आग लगने से दोनों गोदामों में काफी सामान जलकर राख हो गया। दोनों कंपनियों को भारी नुकसान हुआ है। एक दर्जन गाड़ियों की मदद से दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। यह घटना आज सुबह करीब 10 बजे की है। सबसे पहले नानपाओ रेजिन्स कंपनी के गोदाम में धमाके के साथ आग लग गई।
ज्वलनशील पदार्थ होने और हवा के कारण आग तेजी से फैलती हुई प्लास्टिक के खेल उपकरण बनाने वाली प्ले ग्रो (ग्रोकिड्स) कंपनी के गोदाम तक पहुंच गई। दोनों गोदामों में रखा सामान जलकर राख हो गया। दूर-दूर तक काला धुआं दिखाई दे रहा था। पता चला है कि केमिकल कंपनी में धमाके के बाद आग लगी थी। हालांकि, आग लगने का कारण अभी जांच का विषय है। सौभाग्य से, दोनों गोदामों में कोई जनहानि नहीं हुई और दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोक दिया।