Haryanaहरियाणा: जींद के उचाना में सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। हादसा उचाना से लितानी रोड पर गांव दुर्जनपुर के पास स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ। स्विफ्ट कार ने पेट्रोल पंप से निकल रही डिजायर कार को टक्कर मार दी। जिससे स्विफ्ट कार में सवार 6 लोगों में से 3 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्विफ्ट कार करीब 20 फीट ऊपर उछलकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई।
कार पेड़ से करीब 5 फीट ऊपर जा टकराई। इस हादसे में मृतकों की पहचान गोली घिमाना, साहिल बहबलपुर और विशाल इगरा के रूप में हुई है, जबकि घायलों में गोगी घिमाना, मनोज बहबलपुर और दीपक पोखरी खेड़ी शामिल हैं। घायलों को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल उचाना में भर्ती कराया गया है। इस मामले में थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि कार की अगली सीट पर बैठे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिछली सीट पर बैठे तीन लोग सुरक्षित हैं। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Tags: