हरियाणा Haryana : उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोशीमठ और पीपलकोटी के बीच पातालगंगा के पास भूस्खलन की चपेट में आने से हरियाणा की एक महिला तीर्थयात्री की सोमवार को मौत हो गई, जबकि उसका पति और 10 वर्षीय बेटी घायल हो गए।जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि घायल लड़की और उसके पिता को इलाज के लिए पीपलकोटी लाया गया है।पुलिस और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।
हरियाणा के फतेहाबाद निवासी शिल्पा (36) की मौके पर ही मौत हो गई।उसके पति अंकित (40) और उनकी 10 वर्षीय बेटी ख्वाहिश घायल हो गए।भूस्खलन का मलबा सड़क पर पड़ा होने से पीपलकोटी के पास यातायात बाधित हो गया।